बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 : एप्लीकेशन फॉर्म |

आज के इस लेख के तहत हम आपको Bihar Borewell Yojana 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं। बिहार सरकार द्वारा बिहार के किसान भाइयों के लिए योजना को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की उप योजना पूर्वी भारत में हरित क्रांति योजना के तहत किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा। राशि के किसान भाइयों को अपने खेत में बोरेवेल बनवाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। तो चलिए  इस लेख के तहत हम जाननेगे की बिहार सिंचाई बोरिंग योजना क्या है, इसके लाभ एवं विशेषताएँ, महत्वपूर्ण तिथियां, बिहार सिंचाई बोरिंग के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। हमारा अनुरोध है, कि आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Bihar Borewell Yojana 2022

Bihar Borewell Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए बिहार बोरवेल योजना 2023 को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के उप योजना पूर्वी भारत में हरित क्रांति योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा। योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को अपने खेत में बोरवेल बनवाने हेतु अनुदान दिया जाएगा। आपको बताते चलें कि Bihar Borewell Yojana के अंतर्गत आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। तो यदि आप बिहार राज्य के इच्छुक निवासी है। तो आप योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते हैं।

PM Kisan New Helpline Number

हाइलाइट्स ऑफ़ बिहार सिंचाई बोरिंग योजना

योजना का नामबिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यनलकूप लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान करना
आवेदन  प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/Default.aspx

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana का उद्देश्य

जैसे की आप सभी लोग जानते है कि कभी कभी ऐसा होता है कि कम से कम बारिश होने की वजह से खेतो में अच्छे से सिचाई नहीं हो पाती। जिसका असर फसलों पर काफी पड़ता है। क्योकि उन्हें उचित पानी नहीं मिल पाता इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना को आरम्भ किया है।  इस योजना के ज़रिये राज्य के किसानो को सिंचाई के लिए निजी नलकूप लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के ज़रिये राज्य के किसान आसानी से अपने खेतो की सिचाई कर सकेंगे जिससे उनकी फसल अच्छी होगी और किसानो की आय में भी वृद्धि होगी। 

Bihar Borewell Yojana 2023 के तहत मिलने वाले लाभ

राज्य सरकार द्वारा बिहार के किसानों के लिए शुरू की गई बोरवेल योजना के अंतर्गत किसानों को उनकी निजी जमीन पर बोलकर बनवाने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। Bihar Pump Set Yojana 2023 के अंतर्गत किसानों को  बोरेवेल बनवाने के लिए 50% की राशी का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत अधिकतम ₹30000 का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत प्राक्कलित राशी :-67300  (4 इंच व्यास 160 फीट गहराई PVC वोरिंग) सरकार द्वारा निर्धारित की गई है।

इन किसानों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु बिहार के केवल नालंदा जिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है ,परंतु बिहार सरकार द्वारा कहना है ,कि वह जल्द से जल्द ही सभी जिलों में Bihar Borewell Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन की प्रक्रिया को जारी करेगी। जिसके लिए बिहार सरकार ने आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। राज्य के नालंदा जिला में भी आवेदन को लेकर बिहार सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य के जिले के कुछ ही प्रखंड नागरिकों को योजना का लाभ प्रदान हुआ है।

नालंदा जिले के तहत इन प्रखंडों के किसानों को मिलेगा लाभ

चलिए जानते है की बिहार सिंचाई योजना के अंतर्गत कौन कौन से प्रखंड को लाभ मिलेगा। जोकि की इस प्रकार इसकी जानकारी है:-

  • चणडी
  • सिलाव
  • थरथरी
  • हिलसा
  • सरमेरा
  • कतरीसराय
  • नगरनौसा
  • बिहारशरीफ

Bihar Centenary Private Tube-Well Scheme 2023 की पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसान के पास अपने नाम से 40 डिसमिल भूमि होना आवश्यक है |
  • अनुसूचित जाति के न्यूनतम 16 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति के 1 प्रतिशत कृषकों का प्रत्येक जिला में चयन किया जायेगा | अनुसूचित जनजाति के अनुपलब्ध होने पर यह 1 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए 16 प्रतिशत में जोड़कर 17 प्रतिशत होगा | इनके अनुदान के लेखा की अलग व्यवस्था रखी जायेगी |
  • इस योजना के अंतर्गत बिहार के लघु / सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जायेगी |
  • कृषक के पास न्यूनतम 0.40 एकड़ (40 डीसमिल) कृषि योग्य भूमि होना चाहिए | एक कृषक को एक ही बोरिंग एवं सेट के लिए अनुदान अनुमान्य होगा |

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana के दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि योग्य भूमि के कागज़ात
  • भू – धरकता प्रमाण पत्र / अदयतन रसीद |
  • प्लांट पर पहले से कोई बोरिंग उपलब्ध नहीं है इसका प्रमाणपत्र |
  • किसी अन्य संस्था से सबंधित नलकूप के लिए वित्तीय सहायता नहीं लेने का घोषणा पत्र / शपथ – पत्र |
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पम्पसेट और बोरवेल योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

  • सर्वप्रथम आवेदक को लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना
  • इस होम पेज पर आपको आवेदन करे का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन दिखाई देगा आपको इस रजिस्ट्रेशन में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,खेतो से जुड़ी जानकारी , आधार नंबर ,मोबाइल नंबर आदि भरना होगा और फिर अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana आवेदन की स्थिति कैसे देखे ?

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको निजी नलकूप योजना का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना होगा
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने 4 ऑप्शन खुल जायेगा इसमें से आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana
  • इस पेज पर आपको आवेद की स्थिति देखने के लिए कुछ जानकारी जैसे आवेदन संख्या दर्ज करना होगी उसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

Shatabdi Niji Nalkup Yojana पावती रसीद प्रिंट कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको  निजी नलकूप योजना का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प में से पावती रसीद प्रिंट करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर ,नाम ,मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा। खोजे के बटन पर क्लिक करने आपके सामने पावती रसीद खुल जायेगा और फिर आप पावती रसीद को प्रिंट कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

  • 0612-2215605/ 2215606
  • 0612-2217161/ 2217162
  • 0612-2217163/ 2217164
  • 0612-2217165/ 2217450
  • 0612-2217451/ 2217452