बुलेट ट्रेन (Bullet Train) क्या है |भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना|

बुलेट ट्रेन (Bullet Train) क्या है,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भी शामिल है| मोदी जी कार्य योजना के अनुसार भारत में पहली बुलेट ट्रेन अगस्त 2022 में चलानें की योजना बनायीं थी, परन्तु बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के 2022 की समय सीमा तक पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे है| इसके दो मुख्य कारण है, पहला कारण वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस की वजह से भूमि अधिग्रहण करनें में समस्याए आ रही है और दूसरा कारण भारत और चीन के बीच बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है|

इन समस्याओं को देखते हुए  फ़िलहाल बुलेट ट्रेन के लिए अभी और इन्तजार करना पड़ेगा| हालाँकि इस परियोजना का काम दिसंबर 2023 में पूरा होना प्रस्तावित है| आईये जानते है बुलेट ट्रेन (Bullet Train) क्या है, भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना और इसके बारें में पूरी जानकारी |

एमएसएमई (MSME) क्या है

बुलेट ट्रेन क्या है

जापान ने सबसे पहले बुलेट ट्रेन की शुरुआत की थी, परन्तु वर्तमान समय में यह बुलेट ट्रेन कई देशों में उपलब्ध है। पहली बार जब जापान में हाई स्पीड ट्रेन चलाई गई और उसकी तेज रफ्तार की तुलना गोली से की गई, जिसके कारण इस ट्रेन का नाम बुलेट ट्रेन पड़ गया। सामान्य रूप से बुलेट ट्रेन की स्पीड 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है। सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड 581 किलोमीटर प्रति घंटा का है।

14 सितंबर 2017 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) और केंद्रीय रेल मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है, परन्तु भारत और जापान के बीच तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए इस प्रोजेक्ट का टेंडर भी कैंसिल कर दिया गया है|

GNWL, TQWL, PQWL, RLWL, RSWL, RQWL टिकट क्या है

भारत में पहली बुलेट ट्रेन की शुरुआत (First Bullet Train Launched in India)

भारत सरकार ने देश में पहली बुलेट ट्रेन की शुरुआत दिसंबर 2023 से शुरू करनें लक्ष्य निर्धारित किया है| भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे रूट पर चलायी जाएगी| इस ट्रेन की सबसे खास बात यह होगी कि यह समुद्र के नीचे से भी गुजरेगी। इसके लिए 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है, इसमें से 7 किलोमीटर का क्षेत्र समुद्र में से होकर गुजरेगा। यह बुलेट ट्रेन की 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी|

Bullet train feature

  • भारत में चलनें वाली बुलेट ट्रेन जापान की सिंकनसेन ई 5 सीरीज की होगी, यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी।
  • इस बुलेट ट्रेन में 800 यात्री एक साथ बैठकर यात्रा कर सकते है, साथ ही इस प्रोजेक्ट के सफल होनें पर यात्रियों की बैठनें की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है|  
  • इस बुलेट ट्रेन में भी फ्लाइट की तरह इकोनॉमी और एक्जीक्यूटिव क्लास दो क्लास होंगी इकोनॉमी क्लास में ओर 3+2 फॉरमेट में सीटें होगी।
  • इकोनॉमी क्लास की अपेक्षा एक्जीक्यूटिव क्लास में सुविधाएं अधिक होगीं। एक्जीक्यूटिव क्लास की सीटें काफी आरामदायक कोच में 2+2 फॉरमेट में सीटें होंगी।
  • भारतीय रेलवे के अनुसार बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट से कम होगा ।

ऑनलाइन रेलवे टिकट कैसे बुक करें

इन देशों में उपलब्ध बुलेट ट्रेन की सुविधा (Bullet Train Facilities Available in These Countries)

आज दुनिया भर में कई देशों में बुलेट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिनमें जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, डेनमार्क, फिनलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, स्वीडन ,जर्मनी, ग्रीस, इटली, जापान, मोरक्को, रूस नीदरलैंड, नॉर्व, पोलैंड, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और उजबेकिस्तान शामिल है।

भारत में बुलेट ट्रेन के लिए चयनित रूट्स (Selected Routes For Bullet Train in India)

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की शुरूआत वर्ष 2023 में चलानें का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, और केंद्र सरकार ने देश में इसके लिए 7 रूट्स को चिन्हित कर लिया है। इसके लिए भारतीय रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी (NHAI) को मिलकर जमीन अधिग्रहण का काम सौंपा गया है। इन 7 रूट्स की कुल लंबाई 5000 किलोमीटर होगी। यह रूट्स इस प्रकार है-

  1. दिल्ली से वाराणसी (वाया नोएडा, आगरा और लखनऊ)
  2. दिल्ली से अमृतसर (वाया चंडीगढ़, लुधियाना एवं जालंधर)
  3. चेन्नई से मैसूर (वाया बेंगलुरु)
  4. वाराणसी से हावड़ा (वाया पटना)
  5. दिल्ली से अहमदाबाद (वाया जयपुर एवं उदयपुर)
  6. मुंबई से नागपुर (वाया नासिक)
  7. मुंबई से हैदराबाद (वाया पुणे)

दुनिया की सबसे तेज चलनें वाली बुलेट ट्रेन की सूची (List of world’s Fastest Moving Bullet Train)

ट्रेन का नाम देश का नाम अधिकतम गति
मैगलेव बुलेट ट्रेनजापान603 किमी/घंटा
टीआर-09जर्मनी500 किमी/घंटा
शंघाई मैग्लेवचीन430 किमी/घंटा
हार्मनी सीआरएच 380एचीन380 किमी/घंटा
एजीवी इटालोइटली360किमी/घंटा
सीमेन्स वेलारो इ/एवीएस 103स्पेन350 किमी/घंटा
टेल्गो 350स्पेन350 किमी/घंटा
इ 5 सीरीज शिंकनसेन हायाबूसाजापान320 किमी/घंटा
टीजीवीफ्रांस320 किमी/घंटा

पीएनआर स्टेटस चेक कैसे करे